फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में 37 नए पॉजिटिव मामले, विदेशों से लौटे तीन संक्रमितों के परिजनों का भी होगा कोविड टेस्ट

Fri, 17 Dec 2021 11:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

ओमिक्रॉन की आशंका के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार ने जिला मंडी और हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट किया है। बाहर से आने वाले लोगों की सैंपलिंग करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 37 नए मामले आए हैं। प्रदेश में  सक्रिय मामलों की संख्या 536 रह गई है। हालांकि राहत की खबर है कि कोरोना से आज किसी संक्रमित की जान नहीं गई है। उधर, विदेश से हिमाचल लौटे कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों के परिजनों के भी टेस्ट लिए जाएंगे।  पॉजिटिव लोग परिवार के जिन सदस्यों से मिले हैं, उनके भी टेस्ट होंगे। सभी लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे। ओमिक्रॉन की आशंका के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार ने जिला मंडी और हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट किया है। बाहर से आने वाले लोगों की सैंपलिंग करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विदेश से लौटे मंडी जिले के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट कर दिया है। ओमिक्रॉन की आशंका के बीच तीनों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। फिलहाल, तीनों होम आइसोलेट हैं। उधर, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने नए ओमिक्रॉन वैरिएंट को चिंता का विषय बताया है। इसको लेकर सरकार सतर्क है। प्रदेश में कोविड का प्रकोप न बढे़, इसके लिए सारी तैयारियां की गई हैं। 

रूस से लौटे हमीरपुर का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव
 रूस से लौटा हमीरपुर का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ओमिक्रॉन की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग ने व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा है। इससे पहले विदेश से लौटे मंडी जिले के तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हैं। इनके सैंपल भी दिल्ली भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें