शिमला। आईजीएमसी में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मौजूदा समय में 18 मरीज दाखिल हैं। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों का चिकित्सकों पर निगरानी में इलाज चल रहा है।
आईजीएमसी में पिछले 3 से 4 दिन तक कोरोना के मरीजों की संख्या 6 पहुंच गई थी। लेकिन अचानक से इलाज के लिए आए मरीजों ने प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चूंकि प्रदेशभर से मरीज अस्पताल आ रहे हैं। इसलिए चिकित्सक कोरोना के मरीजों पर अत्यधिक निगरानी बनाए हुए हैं।
स्टील का ढांचा किया गया तैयार
शिमला। आईजीएमसी के बायो मेडिकल वेस्ट वाले दोमंजिला भवन के गिरने के बाद प्रबंधन ने इसके लिए एक स्टील का एक ढांचा तैयार किया है। इस ढांचे में ही अस्पताल के वार्डों में इकट्ठा होने वाले बायो मेडिकल वेस्ट को रख जा रहा है। इसके बाद गाड़ी में भरकर निस्तांतरण के लिए भेजा जा रहा है।