फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी दीक्षांत समारोह: सीएम ने नवाजे छात्र

Tue, 25 Nov 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाकनाघाट (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन स्थित जेपी सूचना एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल उर्मिला सिंह ने की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मुख्यातिथि थे। विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर मनोज गौड़ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और जेपी समूह की गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा दिया।
विज्ञापन


समारोह में छात्रों को 46 स्वर्ण पदकों के अलावा बीटेक, एमटेक, एमफार्मा में 1929 डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह के विशिष्ट अतिथि सज्जन जिंदल और विवि के संस्थापक अध्यक्ष जय प्रकाश गौड़ ने भी विचार रखे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल भी मौजूद रहे।

दिनचर्या में अपनाएं नई तकनीक : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रौद्योगिकी में तेजी से आ रहे बदलाव में नवीनतम तकनीकों को अपनी दिनचर्या में अपनाना होगा। वर्तमान परिवेश में ज्ञान का विस्तार तीव्र गति से हो रहा है। यह कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने संस्थान के संस्थापक जय प्रकाश गौड़ का भी इस दौरान उल्लेख किया।
विज्ञापन


कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि विश्वविद्यालय में बायोटेक और जैव सूचना विभाग अत्यंत सुदृढ़ हैं। देश के निजी विश्वविद्यालयों में यह बार-बार प्रथम स्थान पर आ रहा है। उन्होंने शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें मेडल और डिग्रियां प्रदान कीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें