फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला पुलिस पर भारी पड़ रहे तहबाजारी

Tue, 25 Nov 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में तहबाजारियों के खिलाफ रविवार को पुलिस की ओर से की गई ताबड़तोड़ एफआईआर के बाद सोमवार को फिर लोअर बाजार में तहबाजारी बाजार सज गया। पुलिस भी मौके से नदारद दिखी।
विज्ञापन


रविवार को जहां पुलिस ने 60 एफआईआर दर्ज कर प्रदेश में एक नया कीर्तिमान बनाया वहीं सोमवार को एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस की एक दिन की कार्रवाई को आम लोग महज स्टंट मान रहे हैं।

तहबाजारियों पर पुलिस का खौफ 24 घंटे के लिए भी नहीं रहा। रविवार को पुलिस ने 12:30 बजे लोअर बाजार में कार्रवाई की थी, सोमवार सुबह 10 बजे ही बाजार में तहबाजारी भी फिर आ गए। डीसी कार्यालय से लेकर शेरे पंजाब तक लोअर बाजार में जगह-जगह तहबाजारी खुलेआम सामान बेचते रहे।
विज्ञापन


हालांकि तहबाजारियों का नेटवर्क पूरे दिन एक्टिव रहा। थोड़ी थोड़ी देर में तहबाजारी एक दूसरे से मोबाइल पर माहौल की जानकारी लेते रहे। उपायुक्त कार्यालय लेकर लोअर बाजार टनल तक सड़क पर सरेआज दुकानें सजा कर सामान बेचा गया।

राम बाजार की सड़क पर रोजाना की तरह तहबाजारी फल व दूसरा सामान बेचते रहे। लोअर बाजार टनल से सुंदर पंसारी चौक तक दुकानों के बाहर अतिक्रमण और तहबाजारियों के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें पेश आईं।

अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
पुलिस कार्रवाई के बाद तहबाजारी लगाने वालों ने लोअर बाजार के दुकानदारों और व्यापार मंडल पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। तहबाजारियों का कहना है कि सड़क के कोने में सामान बेचने वालों के खिलाफ तो मामले दर्ज किए गए हैं लेकिन उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कौन करेगा जिन्होंने दुकानों से बाहर अतिक्रमण कर रखा है। लोअर बाजार में कई कारोबारी दुकान के आगे सड़क पर सामान बेचते हैं।

सोमवार को कम बैठे तहबाजारी : नेगी
एसपी डीडब्ल्यू नेगी का कहना है कि रविवार के मुकाबले सोमवार को लोअर बाजार में बहुत कम तहबाजारी बैठे हैं। पुलिस लोअर बाजार में दोबारा औचक कार्रवाई करेगी। इसके अलावा शहर के दूसरे क्षेत्रों में भी तहबाजारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें