फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर में शनि मंदिर के सामने दीया जलाने के ढांचे पर विवाद

Mon, 23 Sep 2024 10:34 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय के सबसे बड़े मोक्ष धाम हथली पुल में शनि देव मंदिर के बगल में बनाए गए एक ढांचे को हटाने पर विवाद हो गया है।
विज्ञापन
हमीरपुर में शनि मंदिर के सामने दीया जलाने के ढांचे पर विवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय के सबसे बड़े मोक्ष धाम हथली पुल में शनि देव मंदिर के बगल में बनाए गए एक ढांचे को हटाने पर विवाद हो गया है। यहां पर दीपक जलाने के ढांचे को हटाकर भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित की गई है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने इस ढांचे का निर्माण किया था। ढांचा हटाने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत सदर थाना हमीरपुर में दी है। हालांकि, स्थानीय वार्ड पार्षद पुष्पा के मामले में हस्तक्षेप के बाद शिकायतकर्ता ने मामले में पुलिस कार्रवाई के बजाय दीये जलाने के लिए जगह देने की मांग की है। ऐसे में मामले में पुलिस की तरफ से कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 9 के अंतर्गत यह एरिया आता है। मोक्ष धाम के साथ यहां पर 15 से 20 प्रवासी परिवार झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। इन लोगों ने शनि देव मंदिर के बगल में दीये जलाने के ढांचे का निर्माण किया था। इसके अलावा शनि देव मंदिर के ऊपरी हिस्से का रंग भी यहां पर हरा किया गया था। रंग में किसने बदलाव किया है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।  कुछ लोगों ने रविवार को दोपहर के वक्त यहां पर पहुंचकर दीये जलाने के ढांचे को हटाकर भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित कर दी, जबकि मंदिर के ऊपर के हिस्से का रंग भी केसरी कर दिया गया है। 

यह कार्य करने वाले लोगों का तर्क है कि मंदिर में कुछ समय पहले ही रंग में बदलाव किया गया था, जबकि मंदिर के बगल में इस तरह का निर्माण संस्कृति के अनुसार सही नहीं है। शिकायत देने वाले प्रवासी व्यक्ति गुरु कुमार का कहना है कि वह कार्रवाई की मांग नहीं कर रहे हैं। उनका सिर्फ इतना कहना है कि उन्हें भी अपने पूर्वजों की पूजा के लिए दीया जलाने के लिए थोड़ी सी जगह दे दी जाए। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 9 की पार्षद पुष्पा का कहना है कि मामले में वह भी थाना में गई थी। मामले का समाधान कर दिया गया है। शिकायत देने वाला पक्ष भी मान गया है। सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी ललित महंत ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले में छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें