फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय के विवाद में नया मोड़

Fri, 10 Oct 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर जारी विवाद में वीरवार को एक नया मोड़ उस वक्त आ गया, जब शांता कुमार के हनुमान कहे जाने वाले पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा ने इसे पालमपुर में खोलने की मांग की।
विज्ञापन


नगरोटा बगवां में प्रेस वार्ता के दौरान प्रवीण शर्मा ने कहा कि पालमपुर शिक्षा हब के रूप में विकसित हो रहा है, इसलिए केंद्रीय विवि वहीं होना चाहिए। पालमपुर शांता का भी गृह क्षेत्र है।

प्रवीण ने कहा कि पालमपुर में कृषि विश्वविद्यालय के पास पहले से ही 400 हेक्टेयर भूमि है, जबकि कृषि विवि केवल 100 हेक्टेयर जमीन इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि धर्मशाला और देहरा का प्रस्ताव एक ही शिक्षण संस्थान के टुकड़े होने जैसा है।
विज्ञापन


इसलिए इसे अब छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भूमि चयन में उलझे केंद्रीय विवि को इस कारण नुकसान भी उठाना पड़ रहा है, इसलिए राज्य सरकार पालमपुर पर विचार करे। मोदी सरकार ने हाल ही में इस विवि के दूसरी बार धर्मशाला में प्रस्तावित स्थल को खारिज कर नया स्थान मांगा है।

उन्होंने जिला सिरमौर में आईआईएम शिक्षण संस्थान की स्थापना के औचित्य पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया। उन्होंने कहा कि देहरादून और चंडीगढ़ में पहले से ही बड़े शिक्षण संस्थान हैं, इसलिए इस संस्थान को प्रदेश के किसी मध्य भाग में आना चाहिए।

पूर्व भाजपा विधायक प्रवीण शर्मा ने मुख्यमंत्री से टांडा मेडिकल कॉलेज के बारे में प्रदेश सरकार की नीति स्पष्ट करने का आग्रह किया। प्रवीण शर्मा ने कहा कि टांडा को ही एम्स का दर्जा मिलना चाहिए। कांगड़ा रेलवे लाइन को ब्राड गेज करने की मांग केंद्र सरकार द्वारा सैद्धांतिक रूप से मंजूर करने का श्रेय उन्होंने सांसद शांता कुमार को दिया।

सामने आया भाजपा का चेहरा: सुधीर
केंद्रीय विवि को धर्मशाला में स्थापित करने की लड़ाई लड़ रहे शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। अब सांसद शांता कुमार को स्पष्ट करना चाहिए कि उनका क्या मत है। राज्य में जब भाजपा सरकार थी तो हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मंत्री रविंद्र रवि के कारण इसे देहरा ले जाया गया। सुधीर शर्मा ने अंदेशा जताया कि सीयू के संशोधित स्थल को प्रदेश के भाजपा नेताओं ने ही दिल्ली में रद्द करवाया है।

शांता का नो कॉमेंट
कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद शंाता कुमार ने कहा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना में हुई देरी राज्य की कांग्रेस सरकार की वजह से है। जहां तक इस विश्वविद्यालय को स्थापित करने का मामला है तो फिलहाल वह इस विषय पर कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी भी नहीं है कि प्रवीण शर्मा ने क्या मांग की है। वह इस बारे में पहले पता करेंगे।

झूठे आरोप लगा रहे सुधीर शर्मा: कपूर
पूर्व भाजपा मंत्री किशन कपूर का कहना है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा झूठे आरोप लगा रहे हैं। उनका यह कहना कि केंद्र की मोदी सरकार ने नए संशोधित प्रस्ताव को खारिज किया, ये सरासर गलत है। दरअसल राज्य की कांग्रेस सरकार इस मामले में समयबद्ध कार्यवाही करने में विफल रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें