फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मित्र कीटों और जैव फफूंदों से हो रहा खेतों-बगीचों में कीटों का नियंत्रण

Sun, 01 Nov 2020 04:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल की जैव नियंत्रण प्रयोगशाला में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों के नियंत्रण को मित्र कीट पैदा किए जाते हैं। ढाई वर्षों में 950 हेक्टेयर क्षेत्र में 14.78 करोड़ ट्राईकोग्रामा और चिलोनिश मित्र कीट तथा 378 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 1105 किलोग्राम ट्राईकोडरमा बिरड़ी, बैसीलस बैसियाना, मैटराईजम जैव फफूंद और कीटनाशक किसानों के खेतों में कीट और बीमारी नियंत्रण के लिए छोड़े गए। लगभग 8,700 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 2,900 फिरामौन ट्रैप किसानों के खेतों में कीट नियंत्रण के लिए लगाए गए। यह जानकारी कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य के 90 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। इनमें लगभग 62 प्रतिशत लोग सीधे तौर पर कृषि गतिविधियों से जुड़े हैं। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों का लगभग 12.73 प्रतिशत योगदान है। कहा कि लगभग 5.42 लाख हेक्टेयर भूमि पर खेती की जा रही है। कृषकों की ओर से विभिन्न तरह की मौसमी और नकदी फसलें इस भूमि पर उगाई जाती हैं।

प्रदेश में 87.95 प्रतिशत किसान सीमांत और लघु वर्ग के हैं, जिनसे लगभग 54.18 प्रतिशत भाग पर खेती की जाती है। राज्य में 11.71 प्रतिशत किसान मध्यम श्रेणी में आते हैं। केवल 0.34 प्रतिशत किसान ही बड़े किसानों की श्रेणी में आते हैं। राज्य की कृषि जलवायु नकदी फसलों के उत्पादन के लिए अति उत्तम है। कृषि विभाग ने हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए अनेक सिंचाई योजनाएं शुरू की हैं, जिनके माध्यम से 10,428 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान कर राज्य के 24,007 किसानों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत राज्य में 2,592 किसान लाभान्वित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें