फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अगस्त में उपभोक्ताओं को डिपुओं में दो-दो किलो ज्यादा मिलेगा आटा और चावल

Wed, 05 Jul 2023 10:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में अगस्त में आटा और चावल दो-दो किलोग्राम ज्यादा मिलेगा। प्रदेश के मैदानी जिलों से राशन की कम मांग के चलते उपभोक्ताओं का कोटा बढ़ेगा।
विज्ञापन
आटा व चावल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में अगस्त में आटा और चावल दो-दो किलोग्राम ज्यादा मिलेगा। प्रदेश के मैदानी जिलों से राशन की कम मांग के चलते उपभोक्ताओं का कोटा बढ़ेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग उपभोक्ताओं को दो किलो बढ़ाकर आटा 13 और चावल सात किलो देगा। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए भी अतिरिक्त राशन का कोटा आवंटित किया गया है।

विज्ञापन


सरसों और रिफाइंड तेल सस्ता होने के बाद अब आटा और चावल का कोटा बढ़ने से लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश में 19.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं, जिन्हें सरकार सब्सिडी पर राशन देती है। विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने कहा कि अगस्त में आटा और चावल का कोटा बढ़कर मिलेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता महीने में कभी भी डिपुओं से सस्ता राशन ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें