फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिवोली मार्केट में एक तहबाजारी की दुकान से रुका 18 दुकानों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीआरटीडीसी ने किया दुकान हटाने का आग्रह
विज्ञापन

निगम प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नहीं हटी दुकान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के रिवोली मार्केट की सड़क किनारे स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एचपीआरटीडीसी द्वारा किया जा रहा 18 दुकानों का निर्माण कार्य एक तहबाजारी की दुकान के न हटने से अटक गया है।

सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने और पंजीकृत तहबाजारियों को स्थायी दुकानें बनाकर आवंटित करने के उद्देश्य से यह निर्माण किया जा रहा है, लेकिन सिर्फ एक दुकान के अड़ंगे से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। एचपीआरटीडीसी ने नगर निगम के सहायक आयुक्त को पत्र लिखकर इस दुकान को तुरंत हटाने की मांग की है, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा किया जा सके। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों ने वीरवार को मौके का दौरा कर संबंधित दुकानदार को जगह खाली करने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद शुक्रवार को दुकान नहीं हटाई गई। आरटीडीसी ने स्पष्ट किया है कि जब तक इस दुकान को हटाया नहीं जाता, तब तक आगे का निर्माण कार्य संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रिवोली सड़क पर स्मार्ट सिटी के तहत पहले भी दुकानें बनाकर कई तहबाजारियों को स्थायी ठिकाने आवंटित किए जा चुके हैं। अब शेष बचे पंजीकृत तहबाजारियों को भी सड़क से हटाकर इन नई दुकानों में शिफ्ट किया जाना है। यह तभी संभव होगा जब आरटीडीसी इन दुकानों का निर्माण पूरा करेगा।आरटीडीसी के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर यशवंत कुमार ने बताया कि नगर निगम ने दुकान हटाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी तक जगह खाली नहीं हुई है। दुकान हटने के बाद ही निर्माण कार्य गति पकड़ पाएगा। वहीं, नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव ठाकुर ने कहा कि इन दुकानों के बनने और सड़क किनारे फड़ी लगाने वालों के इसमें शिफ्ट होने से रिवोली सड़क आम जनता के चलने के लिए खुली और सुगम हो जाएगी। इसलिए नगर निगम को इस एक दुकान को हटाकर निर्माण कार्य में तेजी लानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें