शिमला। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना को लेकर खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) का प्रशिक्षण शिमला में 21 जुलाई से शुरू होगा। प्रशिक्षण में योजना के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी बीडीओ को दी जाएगी। इसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यप्रणाली, पात्रता और वित्तीय प्रावधानों पर प्रशिक्षण होगा। बीडीओ के प्रशिक्षण के बाद जिला और पंचायत स्तर पर योजना को शुरू किया जाएगा। संवाद