फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मालरोड की तर्ज पर शहर के वार्डाें में भी बनाएं डक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर और पार्षदों ने सीएम को सौंपा प्रस्ताव
विज्ञापन

रिहायशी इलाकों में तारों के जंजाल से राहत दिलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मालरोड की तर्ज पर अब उपनगरों की रिहायशी कॉलोनियों के बीच लटकते बिजली तार के जंजाल से भी लोगों को जल्द राहत मिल सकती है।

महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल समेत पार्षदों ने वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को डक्ट बनाने का प्रस्ताव सौंपा है। ओकओवर में मुख्यमंत्री से मिले मेयर-पार्षदों ने कहा कि मालरोड से तारों का जंजाल हटने से यहां की सुंदरता बढ़ी है। वार्डों में भी छोटे आकार के डक्ट बनाए जा सकते हैं। इससे पूरा शहर सुंदर दिखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मालरोड के बाद उपनगरों में भी छोटे आकार के डक्ट बनाने के लिए बजट जारी किया जाएगा। इस दौरान महापौर ने सब्जी मंडी में बनने वाले नए परिसर के शिलान्यास का मामला उठाया।
उन्होंने कहा कि ज्यादातर पुराने आवास गिराए जा चुके हैं। अब नया काम शुरू हो सकता है। सीएम ने कहा कि मौके पर काम शुरू करवा दो। जल्द ही शिलान्यास भी कर दिया जाएगा। तीन सौ करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में पैसों की कमी नहीं होगी। सरकार प्रयास करेगी कि इसका दायरा बढ़ाया जाए और करीब 600 करोड़ रुपये से बड़े परिसर का निर्माण किया जाए। मुख्यमंत्री ने बालूगंज में 38 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन कर्मचारी आवासों को लेकर भी रिपोर्ट ली। मेयर ने निगम कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ देने, खाली पद भरने, वित्तीय संसाधन बढ़ाने के लिए शक्तियां देने, स्मार्ट सिटी का संचालन जल्द शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा। मेयर ने कहा कि वाल्मीकि समुदाय ने भी सीएम से मिलने का समय मांगा है। सीएम ने कहा कि जल्द ही वह समुदाय से मिलेंगे। उनकी समस्याओं को भी सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओकओवर से शुरू किया पौधरोपण अभियान
नगर निगम ने शहर में 13 अगस्त तक चलने वाले पौधरोपण अभियान का वीरवार को ओकओवर से शुभारंभ किया। यहां मुख्यमंत्री को भी महापौर और पार्षदों ने पौधा दिया। एक पौधा ओकओवर के पास रोपा गया। भराड़ी में शुक्रवार को पौधरोपण किया जाएगा। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शनिवार को संजौली से नवबहार तक संस्था के साथ मिलकर पौधे लगाए जाएंगे। ओकओवर में वीरवार को शुरू हुए अभियान में कांग्रेस पार्षदों ने हिस्सा लिया। भाजपा पार्षदों ने इससे दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें