फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नेताओं की उंगलियों पर नहीं नाचेंगे अफसर

Sun, 01 Mar 2015 08:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को अब कभी भी स्थानांतरण कर पाना संभव नहीं होगा। स्थानांतरण की मंजूरी के लिए राज्य में एक अलग से बोर्ड का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्मिक विभाग की ओर से तैयार की गई नई नीति को शनिवार को कैबिनेट की बैठक में मजूरी दे दी गई। इससे प्रदेश के सैकड़ों अफसरों को सीधे तौर पर लाभ होगा। दो साल के पहले किसी भी अधिकारी का तबादला न हो।

इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से सभी राज्यों को अलग से नीति बनाने का निर्देश दिया था। इसी के बाद राज्य सरकार की ओर से स्थानांतरण को लेकर नई नीति बनाई गई गई है, जिसे कैबिनेट ने शनिवार को एक मत से पास कर दिया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों पर बनाई नीति

इस नीति के तहत अफसरों के लिए अलग से बोर्ड का गठन किया गया जाएगा। किसी भी अधिकारी को तबादला करने से पहले इस बोर्ड से अनुमति लेनी होगी। बोर्ड के ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद मुख्यमंत्री की भी मंजूरी अनिवार्य होगी।

उल्लेखनीय है कि राजनितिक आधार पर होने वाले तबादलों को देखते हुए देश की सर्वोच्च अदालत ने आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादलों के लिए नीति निर्धारण के आदेश दिए थे। उम्मीद है कि ऐसा होने से सरकारी अफसरों पर राजनीतिज्ञों द्वारा डाले जाने वाले दबाव में कमी आएगी।

बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स को कैबिनेट बैठक के बीच में जाना पड़ा। इसकी वजह उनका एक कार्यक्रम के लिए शिमला से बाहर जाना बताया जा रहा है। मंत्रिमंडल की इस बैठक में मंत्री जीएस बाली और सुधीर शर्मा भी मौजूद नहीं हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें