फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police Paper Leak Case: चार गिरोहों ने अलग-अलग जिले में लीक करवाया पेपर, आरोपियों से पूछताछ में खुलासा

Sat, 28 May 2022 10:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र चार गिरोहों ने लीक करवाया है। गिरोह के किंगपिन ने अलग-अलग जिलों में प्रश्नपत्र लीक करवाए। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र चार गिरोहों ने लीक करवाया है। गिरोह के किंगपिन ने अलग-अलग जिलों में प्रश्नपत्र लीक करवाए। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। अब तक दो गिरोह के किंगपिन सामने आए हैं। इसमें शिव बहादुर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि जबकि दूसरा संदीप टेलर राजस्थान में छिपा बताया जा रहा है। इसको पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस ने राजस्थान के सीकर में दबिश दी है। अभी तक यह पकड़ से बाहर है। इसको गिरफ्तार करने के लिए हिमाचल पुलिस ने राजस्थान पुलिस से भी सहयोग मांगा है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए हिमाचल से चार टीमें अलग-अलग राज्यों में गई हैं। यह टीमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के इलाकों मेें दबिश दे रही हैं। एसआईटी का दावा है कि सप्ताह के भीतर इस मामले से पर्दा उठ जाएगा। पुलिस अब तक इस मामले में 93 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। 10 एजेंट बाहरी राज्यों से दबोचे गए हैं। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में यह पेपर बंटा है। जब तक सीबीआई केस को नहीं संभालती है, तब तक एसआईटी जांच जारी रखेगी। 

पत्नी के खाते में जमा कराया पैसा
जिला सोलन में राजस्थान के जिला सीकर के शांतिनगर निवासी सरकारी कर्मचारी आरोपी संदीप टेलर ने पेपर लीक करवाया था। आरोप है कि उसने दो बिचौलियों वीरेंद्र कुमार और देवराज के माध्यम से सोलन और अर्की क्षेत्र के सात अभ्यर्थियों को पेपर रटाने के बदले तीन लाख रुपये लिए थे। दोनों बिचौलिये पहले से गिरफ्तार हैं। आरोपी संदीप ने अपनी पत्नी के खाते में भी पैसा जमा करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें