फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चुनाव नतीजे सुनते पार्टी प्रत्याशी की हार पर कांग्रेस कार्यकर्ता की हृदयाघात से मौत

Fri, 09 Dec 2022 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

पसंदीदा प्रत्याशी की हार का सदमा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक कांग्रेस कार्यकर्ता सहन नहीं कर पाया और उनकी हृदयाघात से मौत हो गई। मामला चंबा जिले के पांगी क्षेत्र का है। 
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी नतीजों में अपने पसंदीदा प्रत्याशी की हार का सदमा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक कांग्रेस कार्यकर्ता सहन नहीं कर पाया और उनकी हृदयाघात से मौत हो गई। मामला चंबा जिले के पांगी क्षेत्र का है। मृतक का परिवार और सगे-संबंधी, दोस्त सदमे में हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि व्यक्ति पहले से ही बीमार चल रहा था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिये नतीजों के रुझान जान रहे थे। मतगणना के सातवें राउंड में जैसे ही भरमौर सीट से पार्टी प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी को हारते हुए सुना, उन्हें छाती में दर्द होने लगा। इससे पहले कि उनके साथ बैठे अन्य लोग या परिजन उन्हें संभाल पाते हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भरमौरी के वह करीबी मित्र थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें