फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानों के हितों से खिलवाड़ कर रही जयराम सरकार: महेंद्र चौहान

Sat, 11 May 2019 09:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने कहा है कि वर्तमान जयराम सरकार प्रदेश के बागवानों खासकर सेब उत्पादकों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार बागवानी हितैषी होने का ढोंग करती रही है और हकीकत में सेब उत्पादकों की घोर उपेक्षा की जा रही है।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने शनिवार को यहां कहा कि विदेशी सेब पर आयात शुल्क अभी तक नहीं बढ़ाया है और इससे प्रदेश के लाखों बागवानों के हितों पर कुठाराघात हुआ है।

बागवान लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि सेब पर आयात शुल्क बढ़ाया जाए ताकि विदेश सेब कम से कम मात्रा में देश में आ सके। अगर सेब पर आयात शुल्क बढ़ाया जाता है तो इससे हिमाचल के सेब उत्पादकों के आर्थिक हितों की रक्षा भी होगी। अभी तक जयराम सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें