फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में सरकार का जश्न, शिमला में चार्जशीट सौंपेगी भाजपा

Sat, 17 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस धर्मशाला में 24 दिसंबर को जश्न मनाएगी, वहीं भाजपा प्रदेश सरकार की नाकामियों, घोटाले के आरोपों को लेकर बनाई गई चार्जशीट राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपेगी। सरकार के जश्न में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद रहेंगे और भाजपा की चार्जशीट नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता में राज्यपाल को सौंपी जाएगी। 18 दिसंबर को धर्मशाला में चार्जशीट को अंतिम रूप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार का दावा है कि चार साल के कार्यकाल में हिमाचल में अभूतपूर्व विकास हुए हैं। युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खोले गए। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। गांव में पीएचसी, सीएचसी सेंटर खोले गए हैं। बेरोजगारों को प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा, सिंचाई स्कीम आदि का बखान कर सरकार अपनी पीठ थपथपाएगी। वहीं, भाजपा अपनी चार्जशीट में ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने,

बेरोजगारी भत्ता, अवैध खनन, खराब माफिया को फायदा पहुंचाने के आरोप लगाकर जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी।हिमाचल में कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहते हुए चार साल हो गए हैं, लेकिन सरकार ने जनता को कुछ नहीं दिया है। बेरोजगार युवाओं को ठगा गया। हिमाचल में ठेकेदार, शराब और खनन माफिया सक्रिय हैं। -सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष 
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। यह जनता जानती है। नए पद सृजित किए जा रहे हैं। मंत्रिमंडल बैठक में हर बार 500 से अधिक पद भरने की मंजूरी दी जाती है। गांवों में स्कूल खोले गए, पंचायतों और गांव को सड़क से जोड़ा गया। -नरेश चौहान, मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें