कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत 70 कांग्रेसियों को शिमला पुलिस वीरवार को बस में भरकर कनलोग छोड़ आई। कांग्रेसी नोटबंदी को लेकर सुक्खू की अध्यक्षता में राजीव भवन शिमला के नजदीक कार्ट रोड पर प्रदर्शन कर रहे थे।
जमकर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और कार्ट रोड से माल रोड की ओर जाने लगे। इस बीच कार्यकर्ताओें ने सड़क पर यातायात रोका और सीटीओ की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें बस में भरा और कनलोग छोड़ा।
बाद में कांग्रेस दफ्तर से गाड़ियां बुलाई गईं, जिसमें सभी कार्यकर्ता वापस लौटे। वहीं, पुलिस अधीक्षक शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि रास्ता रोकने से लोगों को परेशानी हो रही थी।
वे बगैर अनुमति के सीटीओ की ओर बढ़ रहे थे, इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया और न ही उनके खिलाफ मुकदमा दिया गया। ऐसा करने से पहले उन्हें केवल डिटेन किया गया और बस में बैठाकर कनलोग छोड़ा गया।