फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष का भाजपा पर निशाना

Fri, 01 Jul 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में नए एनएच के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा को घेरा। टाउन हॉल हमीरपुर में जिला कांग्रेस ने मोदी के बोल, जुमलों के ढोल कार्यक्रम का आगाज किया। इसमें सुक्खू ने कहा कि कुछ दिन पूर्व केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल दौरे के दौरान जिन 1700 किलोमीटर नए नेशनल हाइवे की घोषणा की है, भाजपा उसका झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


कहा कि यूपीए सरकार के दौरान योजना आयोग में जिला और राज्य स्तर के मार्गों को एनएच में बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया था। योजना आयोग को नीति आयोग में बदलकर यूपीए सरकार की योजना को तोड़-मरोड़ कर लोगों के सामने पेश किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे सांसद अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि मोदी के 75 वर्ष के नेता को मंत्री और मुख्यमंत्री पद से बाहर रखने के फार्मूले में पूर्व मुख्यमंत्री भी फंस गए हैं। वह अब अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। सांसद अनुराग तीन बार हमीरपुर से सांसद चुने गए हैं, लेकिन लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाए।
विज्ञापन


अनुराग पर सांसद की भूमिका सही तरीके से नहीं निभाने का आरोप लगाया। कहा कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष बन गए हैं, लेकिन इससे जनता का भला नहीं होने वाला है। कार्यक्रम में सुक्खू मुख्यातिथि थे। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने की। मंच संचालन जिला प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा और केसीसी बैंक के निदेशक अनिल वर्मा ने किया।

प्रदेश भर के 20 ब्लॉकों में हुए कार्यक्रम
प्रदेश कांग्रेेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के 20 ब्लॉकों में मोदी के बोल जुमलों के ढोल नारे के तहत मोदी सरकार की विफलताओं से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ब्लॉक स्तर पर इन कार्यक्त्रस्मों में ऊना में कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र कुमार, इंदौरा में महासचिव राम लाल ठाकुर, जोगिंद्र नगर में महासचिव हर्षवर्धन चौहान आदि नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें