फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी मिजाज भांपने आईं सोनिया की तबीयत बिगड़ी, ऐन मौके पर दिल्ली रवाना

Sat, 28 Oct 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की वीरवार को देर अचानक तबीयत खराब हो गई। अध्यक्ष की तबीयत खराब होने के बाद से एसपीजी की टीम ने आईजीएमसी के उच्च अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया। 
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष की तबीयत इस कद्र खराब हो गई थी कि उन्हें अस्पताल में दाखिल करने तक की नौबत आई गई थी। एसपीजी की टीम ने देर रात अस्पताल की मूवमेंट तक भी कर डाली। 

अस्पताल के वीआईपी रूम 634 को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए बुक करवा दिया था। अस्पताल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि, उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। हिमाचल विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी वीरवार को शिमला पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी दौरे पर पहुंची थी छराबड़ा

उन्होंने छराबड़ा में बन रहे बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के मकान का निरीक्षण भी किया। बता दें कि वह यहां पर अकेली आई थी। ऐसे में अचानक से तबीयत खराब होने के कारण स्थिति गंभीर बन गई थी। 

देर रात अस्पताल में सोनिया गांधी के बीमार होने के बाद उनके यहां आने की मूवमेंट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई थी। देर रात तक अस्पताल के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कुछ देर बाद खबर आई कि अब सोनिया गांधी अस्पताल नहीं आएंगी। 

निजी दौरे के बहाने कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी वीरवार को शिमला पहुंची थीं। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को भी सोनिया गांधी ने छराबड़ा में मिलने की इजाजत नहीं दी। वे एसपीजी की कड़ी सुरक्षा के बीच रहीं। 

सूत्रों ने बताया कि कई नेता उनसे मिलने को वक्त लेना चाह रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची भी मौजूद रहे। उन्होंने खाची से हिमाचल के सियासी समीकरणों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें