अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महंगाई के खिलाफ 10 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिलास्तर पर वरिष्ठ कांग्रेसियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि शिमला में हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी, रंजीता रंजन धर्मशाला और गुरकिरत सिंह मंडी में कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे।
जिला चंबा में ठाकुर सिंह भरमौरी, नीरज नैयर और कुलदीप पठानिया, जिला कांगड़ा में जीएस बाली, सुधीर शर्मा और सुमन वर्मा, जिला लाहौल स्पीति में रवि ठाकुर और गेलसन ठाकुर, जिला कुल्लू में बुद्धि सिंह ठाकुर, सुंदर ठाकुर और भुवनेश्वर गौड़, जिला मंडी में कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी और दीपक
शर्मा, जिला हमीरपुर में इंद्र दत्त लखनपाल, कुलदीप कुमार पठानिया और नरेश कुमार, जिला ऊना में सतपाल रायजादा, कुलदीप कुमार, राकेश कालिया और वीरेंद्र धर्माणी, विवेक शर्मा, जिला बिलासपुर में बंबर ठाकुर और कमलेंद्र कश्यप, जिला
सोलन में कर्नल धनीराम शांडिल, लखविंदर राणा, राम कुमार और राहुल सिंह ठाकुर, जिला सिरमौर में विनय कुमार, अजय सोलंकी, शिमला में अनिरुध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, प्रदीप भुज्जा और यशवंत छाजटा, किन्नौर में जगत सिंह नेगी और उमेश नेगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।