फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटी किंग बनते जा रहे सीएम जयराम, प्रदेश का खजाना खाली: विक्रमादित्य

Fri, 27 Dec 2019 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश को शिखर पर ले जाने के दावे कर रहे हैं, जबकि सही मायने में वे अपने निर्वाचन क्षेत्र सिराज को शिखर पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में जनता त्रस्त है। सरकारी तंत्र और प्रदेश की भोली भाली जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या साढ़े 11 लाख से पार चली गई है। प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों, जिला और तहसील स्तर पर स्थापित किए गए अस्पतालों में डॉक्टरों सहित अन्य महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े हैं।

विज्ञापन


कॉलेज, स्कूल सहित अन्य विभागों में हजारों पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लोगों की बीच जाकर उनका नाटी लगाकर दिल जीतने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि विकास के नाम पर एक नया काम नहीं हो रहा। नाटी लगाकर लोगों का दिल ज्यादा समय तक नहीं लुभाया जा सकता। सत्ता के अहंकार में नाच गाने में मस्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नाटी किंग बनते जा रहे हैं। प्रदेश का खजाना खाली हो गया हैं, केंद्र से कुछ नहीं मिल रहा है।

पूर्व वीरभद्र सिंह की सरकार के समय में हुए विकास कार्यों पर यह सरकार फिते तक लटकाने में नाकाम साबित हो रही है। पूर्व सरकार की योजनाओं के उद्घाटन तक करने में भाजपा विफल हो रही है। विधायक ने प्रदेश सरकार को इन्वेस्टर मीट के नाम पर पैसे के दुरूपयोग करने का भी आरोप लगाया। सरकार ने इस इन्वेस्टर मीट के दौरान बिना टेंडर आमंत्रित किए 16 करोड़ रुपये का तंबू लगा दिया और मोदी की रैली पर करीब पांच करोड़ रुपये व्यय किए गए। शिमला में दो वर्ष के कार्यकाल पूरा कर रही सरकार के जश्र में भी सरकारी धन और संपत्ति का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए। 
विज्ञापन


अमित शाह पर तंज, लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसे व्यक्ति को बुलाया गया है, जो सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के राज में देश में सांप्रदायिक ताकतें हावी हो रही हैं। केंद्र सरकार देश विभाजन करने पर तुली हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें