फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमादित्य ने साझा की तस्वीर, बोले- मां भीमाकाली के आशीर्वाद से स्वस्थ हैं वीरभद्र सिंह

Sun, 13 Jun 2021 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार है और डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यह जानकारी उनके पुत्र एवं कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व सीएम की फेसबुक आईडी के जरिये दी।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह के साथ विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया में अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ फोटो साझा की है। विक्रमादित्य सिंह ने लिखा कि मां भीमाकाली के आशीर्वाद और आप सभी लोगों की दुआ से वीरभद्र सिंह स्वस्थ हैं। वीरभद्र सिंह आईजीएमसी के मेकशिफ्ट वार्ड में दाखिल हैं। एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, मेडिसन, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, एंडो कार्योनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग के कंसलटेंट डॉक्टरों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा नोडल ऑफिसर को क्लीनिकल मैनेजमेंट की देखभाल का जिम्मा दिया गया है। अगर किसी चीज की जरूरत पड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी आईजीएमसी के एमएस को भी दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार है और डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यह जानकारी उनके पुत्र एवं कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व सीएम की फेसबुक आईडी के जरिये दी।

विक्रमादित्य ने सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों के बारे में कहा कि वीरभद्र सिंह डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मां भीमाकाली के आशीर्वाद, प्रदेश के लोगों के स्नेह और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। लोगों से भी अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें