फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के खात्मे तक एक रुपया वेतन लेंगे विधायक सुक्खू

Sun, 24 May 2020 11:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नादौन के विधायक एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कोरोना महामारी के चलते वेतन लेने से इंकार कर दिया है। उन्होंने रविवार को इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को पत्र सौंपकर अपनी सहमति प्रदान की।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि जब तक प्रदेश में कोरोना महामारी का खात्मा नहीं हो जाता, तब तक वे मूल वेतन से महज एक रुपया वेतन हीं लेंगे। शेष वेतन कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में खर्च किया जाए। सुक्खू ने इससे पूर्व हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए अपने फंड से कोरोना जांच के लिए मशीन की खरीद के लिए बजट का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें