प्रदेश विधानसभा लोक लेखा समिति की अध्यक्ष एवं विधायक आशा कुमारी कांगड़ा जिला की बैठक को बीच में छोड़कर दिल्ली के लिए निकल गईं। दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के चलते विधायक बैठक को बीच में छोड़ कर चली गईं।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर सवाल पूछा तो वे जवाब देने से बचती दिखीं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने के बाद कांग्रेस पार्टी के कई नेता केंद्र सरकार के पक्ष में बयान दे रहे हैं, जबकि कई विरोध कर रहे हैं। इसके चलते शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाई गई है।