फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता बोले- रथयात्रा नहीं, टैंपो यात्रा कर रही है भाजपा

Thu, 06 Jul 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा के नाम पर लोगों को गुमराह करने के प्रयास का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रथयात्रा का नाम देकर असल में भाजपा टैंपो यात्रा कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का असफल प्रयास कर रही है। टैंपो पर खड़े होकर मुख्य मार्गों से गुजर कर भाजपा नौटंकी कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश वित्तायोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन अध्यक्ष राम लाल ठाकुर और प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने संयुक्त बयान में कहा है कि परिवर्तन प्रदेश में नहीं, भाजपा में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पद की लालसा इन भाजपा नेताओं में साफ झलक रही है। 

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के ‘मिशन रिपीट’ को ‘डिफीट’ में बदलकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इनके अरमानों पर पानी फेर दिया था। अब इस टैंपो यात्रा की हवा भी इस बार विधानसभा चुनाव में पूरी तरह निकल जाएगी। पहले नोटबंदी और अब जीएसटी के नाम पर लोगों के जीवन में अस्थिरता का माहौल पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें