फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली रिजॉर्ट में मौज कर रहे उत्तराखंड के कांग्रेसी विधायक

Tue, 05 Apr 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
ये वही होटल है जहां उत्तराखंड के विधायक ठहरे हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड में सियासी महाभारत के बीच ‘अज्ञातवास’ पर निकले कांग्रेसी विधायक व निवर्तमान मंत्री इन दिनों सिरमौर के एक रिसार्ट में मौज-मस्ती कर रहे हैं। नाहन के समीप जमटा स्थित ग्रेंड व्यू रिसार्ट में कुल 19 कांग्रेस विधायक रुके हैं। मेजबान वीरभद्र सरकार है।
विज्ञापन


सभी मेहमानों का खास ख्याल रखा जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच दिन में तफरीह के बाद यहां देर रात तक सरकार बनाने के लिए मंत्रणा हो रही है। रिसार्ट में छठी आईआरबी के डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में 24 घंटे हिमाचल पुलिस पहरा दे रही है।

किसी को भी भीतर मोबाइल और कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं है। बिना इजाजत इस परिसर में कोई नहीं जा सकता। ये रिसार्ट नाहन से कोई सात किलोमीटर दूर एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। इसमें कई छोटे हट और कॉटेज बने हैं। कई बीघे में फैले इस रिसार्ट में दो स्वीमिंगपूल भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ विधायक पत्नी संग आए हैं यहां

होटल के बाहर खड़ी विधायकों की गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
माहौल एकदम खुला-खुला और प्राकृतिक सुंदरता को लिए है। आसपास के नजारे भी देखने लायक हैं। कांग्रेसी विधायक यहां तीन दिन से पिकनिक पर हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों के अलावा यहां हर तरह के पेय का इंतजाम है। मौज मस्ती के साथ यहां धर्म कर्म भी चल रहा है।

सोमवार को आधा दर्जन विधायक अपने कुछ समर्थकों के साथ पर्यटन स्थल रेणुका और एक दर्जन विधायक अपने समर्थकों के साथ कांगड़ा में बैजनाथ मंदिर, ज्वाला जी मंदिर में दर्शनों के लिए रवाना हुए हैं।

ग्रैंड व्यू के मैनेजर सुभाष कुमार ने उत्तराखंड से विधायकों और मंत्रियों के रुकने की पुष्टि तो की लेकिन उन्होंने कहा कि वे किसी को पहचानते नहीं हैं। यहां विधायकों का रात-दिन आना जाना लगा हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि कुछ विधायक अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी आए हैं। यहां सरकार को बनाने की चिंता कम ही दिख रही है। परिवार सहित शक्तिपीठों और पर्यटन केंद्रों में घूमने का आनंद लिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें