फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौल सिंह बोले- विस चुनावों में तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस

Wed, 22 Dec 2021 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में करोड़ों की इन्वेस्टर्स मीट की, एक भी उद्योग जमीन पर नहीं उतरा है। प्रदेश के डेढ़ लाख लोगों को रोजगार देने का वादा भी धरा का धरा रह गया है।
विज्ञापन
कौल सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। जयराम सरकार के चार वर्ष पूरे होने को हैं। इस दौरान कोई बड़ा संस्थान या प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री केंद्र से नहीं ला पाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को जिन योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करने जा रहे हैं, वह पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुए हैं। यह बात बुधवार को नाहन में पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने कही। कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में नाहन, चंबा, हमीरपुर और मंडी में मेडिकल कॉलेज खोले गए। 

विज्ञापन


सिरमौर जिले में आईआईएम खुला। मुख्यमंत्री यदि प्रदेश का सही मायनों में विकास करवाना चाहते हैं तो कुल्लू या किसी अन्य जिले में मेडिकल कॉलेज खोलकर दिखाएं। केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम रही है। उल्टा प्रधानमंत्री ने रेलवे, हवाई अड्डे अदानी और अंबानी को बेच दिए हैं। 

धर्मशाला में करोड़ों की इन्वेस्टर्स मीट की, एक भी उद्योग जमीन पर नहीं उतरा है। प्रदेश के डेढ़ लाख लोगों को रोजगार देने का वादा भी धरा का धरा रह गया है। कौल सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस तीन चौथाई बहुमत से वापसी करेगी। 
विज्ञापन


पहले विस अध्यक्ष, फिर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से हटाया
कौल सिंह ने कहा कि नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल को पहले विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया, फिर कुछ समय बाद हटा दिया गया। ऐसा ही कुछ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भी हुआ। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा संगठन में भी सबकुछ ठीक ठाक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें