फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी उपचुनाव लड़ने को प्रतिभा का अभी विचार नहीं, कौल ने रखी शर्त

Thu, 29 Jul 2021 11:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का कहना है कि मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कोई विचार नहीं किया है। वह लोगों से भी इस बारे में राय जानेंगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री कौल सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव लड़ने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का अभी विचार नहीं है, जबकि पूर्व मंत्री कौल सिंह ने शर्त रखी है कि वह प्रदेश में वर्ष 2022 के विधानसभा का अंतिम चुनाव लडे़ंगे।  

विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान की कमेटी की बैठक के दूसरे दिन पूर्व मंत्री कौल सिंह ने कहा है कि मैं विधानसभा का आखिरी चुनाव लड़ना चाहता हूं। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर हाईकमान का आदेश होगा तो मंडी संसदीय उपचुनाव लड़ने के लिए भी तैयार रहूंगा। कौल सिंह ने सोशल मीडिया पर भी मिशन 2022 की पोस्ट डाली है। उन्होंने लोगों से समर्थन भी मांगा है। सूत्रों के अनुसार कौल सिंह दिल्ली में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भी मिल चुके  हैं। 

पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का कहना है कि मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कोई विचार नहीं किया है। वह लोगों से भी इस बारे में राय जानेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर बुधवार को अर्की विधानसभा में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पहुंचे हैं। इस सीट पर कांग्रेस का सबसे दमदार प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर क्षेत्र के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय जानेंगे। पार्टी सूत्र बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद अर्की सीट खाली होने पर उनके परिवार के सदस्य को उतारने की पैरवी समर्थक करने लगे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें