पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कदम-कदम पर भ्रष्टाचार से समझौता कर रहे हैं। कोविड काल में मास्क, सैनिटाइजर और वेंटिलेटर की खरीद में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। क्या कारण रहे कि डॉ. राजीव बिंदल को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। भाजपा के ही लोगों की ओर से जारी पत्र बम में भी वहीं आरोप लगे हैं, जो हमने लगाए हैं। वह मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन
कौल ने कहा कि यह सरकार ऐसी है कि जो शिकायत करता है, उस पर ही मुकदमा दर्ज करती है। द्रंग के हरड गलू में मुख्यमंत्री की ओर से कांग्रेस और कौल सिंह पर दिए बयान पर कौल ने कहा कि जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री पद का अहंकार हो गया है। अब तो महेंद्र सिंह ने जयराम को झूठ बोलना सीखा दिया। सार्वजनिक मंचों पर भाषा के इस्तेमाल में मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं।
उन्होंने चुनौती दी है कि हिम्मत है तो मुख्यमंत्री चार्जशीट पर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री सबूत की बात कर रहें है तीन साल तक सबूत क्यों छिपा रखे, भाजपा की ओर से जारी की गई चार्जशीट उस पर कार्रवाई करते हुए जांच करे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, चंपा ठाकुर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा, जीवन ठाकुर, लाल सिंह कौशल मौजूद थे।
विज्ञापन
जयराम की लापरवाही से हिमाचल में फैल रहा है कोरोना
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की लापरवाही की वजह से कोरोना फैल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर भीड़ बुलाने करने की क्या आवश्यकता थी। वहीं पर मुख्यमंत्री को मास्क पहन कर भाषण देना चाहिए था। कौल सिंह ने कहा कि निजी कार्यक्रमों पर तो एसओपी लागू कर दी है। मगर सरकारी और राजनैतिक कार्यक्रमों में भीड़ एकत्र की जा रही है।
क्यों है सरकार चुप्प
मंडी के पूर्व सीएमओ पर 35 करोड़ का घोटाला करने के आरोप लगे हैं। इस मामले पर सरकार क्यों चुप है। बिना टेंडर घटिया क्वालिटी की दवाइयां खरीदी गई हैं।