फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी पाटिल करेंगी जनजातीय क्षेत्रों का दौरा

Wed, 08 Aug 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों में पार्टी में जान फूंकेंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भी भरेंगी। प्रभारी पाटिल जनजातीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर और पांगी का अगस्त माह के अंत में दौरा करेंगी। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू भी पार्टी प्रभारी पाटिल के साथ रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के चंबा, हमीरपुर और ऊना में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनों का सिलसिला थमने के बाद हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल अगस्त के दूसरे पखवाड़े में राज्य के जनजातीय क्षेत्रों का दौरा भी करेंगी। इन क्षेत्रों में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगी।

इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले इन क्षेत्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश भी दे सकती हैं। पार्टी की एक जुटता के लिए सभी मतभेद भुलाने का मंत्र भी देंगी ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का रास्ता आसान बनाया जा सके। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल जिलों के कार्यक्रमों के बाद अगस्त दूसरे पखवाड़े में जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों का दौरा करेंगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें