वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का 29 और 30 मार्च को प्रस्तावित दो दिवसीय ठियोग विधानसभा क्षेत्र का दौरा स्थगित कर दिया गया है। इसकी अगली तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया है कि कांग्रेस हाईकमान के साथ चुनाव समिति की एक बैठक 29 मार्च को नई दिल्ली में रखी गई हैं। इस कारण यह दौरा स्थगित करना पड़ा है।