फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस हाईकमान ने तलब किया लोकसभा चुनाव खर्च का ब्योरा

Sat, 30 Nov 2019 11:19 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 हाईकमान ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी से खर्च का ब्योरा तलब किया है। हमीरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी को फरमान जारी कर दिए हैं। पार्टी से कितना फंड मिला और कितना चुनाव में खर्च किया गया। इसकी जानकारी देनी होगी। कांग्रेस के नाम पर बद्दी के उद्योगपतियों से लोकसभा चुनाव में जुटाए 25 लाख का मामला भी गरमा गया है। हाईकमान की रडार में बद्दी से जुटाए पचीस लाख का मामला भी आ गया है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव खर्च का मामला भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के  समक्ष रखा है। हमीरपुर से पार्टी प्रत्याशी रामलाल ठाकुर से चुनाव खर्च को लेकर विस्तृत ब्योरा देने को कहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान बद्दी औद्योगिक क्षेत्र से पार्टी के नाम पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के 25 लाख रुपये वसूलने का मामला भी हाईकमान के ध्यान में लाया गया है। 25 लाख की राशि कहां गई, यह अभी तक पार्टी लिए पहेली बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें