फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान के राठौर को निर्देश, पार्टी में ऊर्जावान युवाओं को लाएं आगे

Fri, 29 Nov 2019 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने  नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से भेंट की। उन्हें प्रदेश में पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी। राठौर के साथ रजनीश किमटा भी थे। प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली से शिमला लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने कहा कि पार्टी में ऊर्जावान युवाओं को आगे लाएं।

विज्ञापन


गुटबाजी करने वाले नेताओं को संगठन में कोई भी पद न दिया जाए। राठौर ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के गठन और प्रारूप पर भी चर्चा की। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के नई दिल्ली में न होने के कारण उनसे भेंट नहीं हो पाई। महाराष्ट्र में सरकार गठन की प्रक्रिया के कारण रजनी पाटिल व्यस्त हैं। उनके लौटते ही विचार-विमर्श के बाद प्रदेश कार्यकारिणी को अंतिम रूप देने के साथ इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। 

राठौर ने बताया कि 14 दिसंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस की महारैली, इसमें प्रदेश की सहभागिता और तैयारियों को अंतिम रूप देने के मसौदे पर भी चर्चा की गई। केसी वेणुगोपाल ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में हाल में किए गए प्रदेशव्यापी आंदोलन की सराहना की। प्रदेश कांग्रेस को इसके सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें