फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव बहाली पर सरकार करेगी विचार : जयराम ठाकुर

Fri, 29 Nov 2019 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव बहाली पर सरकार विचार कर सकती है। छात्र संगठनों की ओर से आई मांग के बाद इस पर विचार किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विवि के 25वें दीक्षांत समारोह में कही। एचपीयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग पर सीएम ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए कांगड़ा और शिमला दो केंद्र हैं। कांगड़ा को केंद्रीय विश्वविद्यालय मिला है।

विज्ञापन


एचपीयू को केंद्रीय विवि बनाने का प्रस्ताव केंद्र के समक्ष रखा है। गुड़िया मामले को लेकर पूछे सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि गुड़िया के परिजन उनसे मिले हैं। परिवार के लोगों को अब तक जो साक्ष्य सामने आए हैं, उनको इस पर संतोष नहीं है। मामला अति संवेदनशील है। न्यायालय के विचाराधीन है। जांच अंतिम चरणों में है। इसलिए परिजनों ने जो मांग की है, उस पर मुख्य सचिव और डीजीपी से बात की गई है कि इस मामले में क्या किया जा सकता है।

कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही इस मामले में कुछ किया जा सकता है। निजी शिक्षण संस्थानों में हो रही मनमानी और फर्जी तरीके से डिग्री दिए जाने के सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि हिमाचल में ऐसा संभव नहीं है। यदि शिकायतें आई हैं तो इसकी जांच होगी। अलग से नियामक आयोग बना है। वो इसमें अपनी भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें