फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में प्रदेश कांग्रेस को भेजीं दो बोलेरो गायब, हाईकमान ने गाड़ियां खोजने के दिए आदेश

Mon, 01 Jul 2019 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस को भेजी गईं दस बोलेरो गाड़ियों में से दो लापता हो गई हैं। तत्कालीन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नाम से खरीदी एक अन्य गाड़ी का भी कोई अता-पता नहीं है। आठ गाड़ियां हाईकमान को लौटा दी गई हैं, मगर दो का अभी कोई सुराग नहीं है। हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस के फंड का ऑडिट किया तो इस बात का पता चला।

विज्ञापन


अब इन दोनों बोलेरो गाड़ियों का पता लगाने को कहा गया है। इसके अलावा तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर खरीदी गई 16 लाख रुपये की इनोवा गाड़ी भी सवालों के घेरे में है। इसे कौन चला रहा है, इसके बारे में अभी तक प्रदेशाध्यक्ष को भी मालूम नहीं है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इन तीनों गाड़ियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। कांग्रेस हाईकमान ने जब पुरानी फाइलें खंगालीं तो पता चला कि प्रदेश कांग्रेस के नाम भेजीं दस बोलेरो गाड़ियों में से दो दिल्ली नहीं लौटीं।

विज्ञापन

ये दो बोलेरो गाड़ियां आज भी हिमाचल कांग्रेस के नाम पर हैं। इसके अलावा तत्कालीन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर खरीदी गई 16 लाख रुपये की इनोवा गाड़ी के बारे में जांच-पड़ताल की गई तो यह बात सामने आई कि गाड़ी खरीदने के लिए प्रदेश कांग्रेस के खाते से धनराशि निकाली गई। इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर है।

इनोवा कैसे और कहां से खरीदी गई, इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने खातों को खंगाला। अब मामला साफ हो गया है कि यह इनोवा प्रदेश कांग्रेस के खाते से खरीदी गई है। बताते हैं कि एआईसीसी महासचिव मोती लाल वोहरा ने इन गाड़ियों का पता लगाने के लिए लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के ऑडिट के दौरान भी इन तीनों गाड़ियों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें