हिमाचल प्रदेश की चंबा-कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि देश में कांग्रेस 70 वर्ष रही है। कांग्रेस ने किस महिला का मंगलसूत्र छीना है। कहा कि उन्हें एक महिला की सूची बताए। उन्होंने पीएम पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें मंगलसूत्र का बड़ा ज्ञान हो गया है। कहा कि देश की महिलाएं विवेक रखती हैं, वे इस बहकावे में नहीं जातीं। आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री के अनुसार जिनके पास दो भैंस हैं, उसमें से एक भैंस कांग्रेस छीन लेगी। कहा कि देश में 11 करोड़ भैंस हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता या अन्य नेता भैंसें छीन कर तबेले खोलते रहेंगे या देश चलाएंगे। कहा कि चीन हमले के दौरान इंदिरा गांधी ने अपना संपूर्ण सोना देश को दिया था। कहा कि पीएम को इस प्रकार की बातें करना शोभा नहीं देता। कहा कि राजनीतिक संवाद में इतनी कटुता लाना उचित नहीं हैं। डलहौजी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा नेता और प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को मत देने का आह्वान कर रहे हैं।