फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Sharma: कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा बोले- सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को किया जाएगा खत्म

Tue, 07 May 2024 10:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होते ही इस योजना को खत्म कर पहले की तरह ही सैनिकों की तैनाती होगी। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना शुरू कर युवाओं से छलावा किया है। कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होते ही इस योजना को खत्म कर पहले की तरह ही सैनिकों की तैनाती होगी। यह बात चंबा में आयोजित प्रेसवर्ता में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने बात कही।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि अग्निवीर योजना के तहत सेना में जाने वाले जवान आधुनिक हथियारों को चलाना तक नहीं सीख पाते। उन्हें सेवानिवृत्ति पर 11 लाख मिलेंगे। इसमें आधे से अधिक पैसा उसकी पगार से ही कटेगा। इसके अलावा यदि किसी अग्निवीर जवान की मृत्यु होती है तो उसे शहीद तक का दर्जा नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद चंबा-चुवाड़ी, चैहणी सुरंग, होली उतराला सुरंग को धरातल पर उतारा जाएगा।

भाजपा के पूर्व सांसद किशन कपूर पर तंज कसते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि चंबा के जमाई होने के नाते जिन्हें चार विधानसभा क्षेत्रों से लोगों ने एक लाख मतों से लीड दिलवाकर संसद भेजा। देह एक बार भी मुड़कर चंबा नहीं आए। उन्होंने कहा कि जो यह कहता है कि आनंद शर्मा शिमला से हैं, कहां से है। मेरे पास ऐसी लंबी फेहरिस्त है जिसमें मैं मोदी से शुरू करूंगी फिर पता नहीं कहां तक जाऊंगी। आनंद शर्मा के जिला मुख्यालय चंबा पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें