फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कौन होगा नेता प्रतिपक्ष, इस दिन होगा फैसला

Thu, 21 Dec 2017 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष का फैसला करने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी की हार के कारणों पर भी मंथन होगा। कांग्रेस के राज्य प्रभारी एवं एआईसीसी सचिव सुशील शिंदे ने विधायक दल की बैठक बुला ली है।
विज्ञापन


प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष पर फैसला 22 दिसंबर को होगा।  बैठक में कांग्रेस की हार पर भी मंथन होगा और कांग्रेस की भविष्य की रणनीति तय होगी। कांग्रेस के जीते-हारे सभी प्रत्याशियों को पार्टी के कार्यालय में बुलाया गया है। 

शिंदे ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को आदेश जारी किए हैं कि वे सभी प्रत्याशियों को 22 दिसंबर को राजीव भवन शिमला में बैठक की सूचना दें। राजीव भवन में दो बैठकें होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भितरघातियों पर कार्रवाई करने की तैयारी

सवेरे कांग्रेस के सभी जीते और हारे प्रत्याशियों के अलावा जिला अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। इसमें हर सीट पर चर्चा होगी। जिन सीटों पर कांग्रेस की हार हुई है, उन पर विशेष रूप से मंथन होगा। इसी में भितरघातियों पर कार्रवाई करने की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

दूसरी बैठक तीन बजे विधायक दल की होगी। इसमेें कांग्रेस के सभी 21 विधायकों के साथ शिंदे चर्चा करेंगे। इसमें तय होगा कि विपक्ष का नेता कौन होगा। माना जा रहा है कि सीएम वीरभद्र सिंह ही वरिष्ठ नेता होने के नाते कांग्रेस विधायक दल की कमान संभाल सकते हैं। इस बैठक को बुलाना महज औपचारिकता ही हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें