फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Vidhan Sabha Election: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक

Tue, 12 Jul 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश में वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश में वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इनके अलावा राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने भरोसेमंद सेनापतियों को नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस हाईकमान के करीबियों में शामिल हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने अनुभवी और युवा नेता को हिमाचल की कमान सौंप कर सामंजस्य बैठाने का प्रयास किया है। प्रताप सिंह बाजवा पड़ोसी राज्य पंजाब से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। इन दिनों नेता विपक्ष की भूमिका में भी रहे हैं।

ऐसे में प्रदेश के बार्डर से सटे क्षेत्रों में बाजवा के माध्यम से कांग्रेस ने फोकस करने की तैयारी की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राजस्थान के उप मुख्यमंत्री को प्रदेश में नियुक्ति देकर कांग्रेस पुरानी पेंशन बहाली का कार्ड भी हिमाचल में खेलेगी। इन दोनों वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश में कर्मचारियों को अपने पक्ष में करने के लिए हर दांव चलेगी। उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का अनुभव भी इन दोनों नेताओं के काम आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें