फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिलाओं में असमंजस बरकरार केएनएच पहुंच गई उपचार कराने

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर महिलाओं को भेजा गया आईजीएमसी
विज्ञापन

चिकित्सकों ने चेकअप के लिए दी थी डेट

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट होने के बाद ग्रामीण महिलाओं में असमंजस बना हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं आईजीएमसी पहुंच रही हैं। शुक्रवार को भी 16 महिलाएं केएनएच में उपचार करवाने के लिए आईं। पर्ची काउंटर पर ही महिलाओं को जानकारी दी गई कि अब वह उपचार के लिए आईजीएमसी जाएं। यहां पर ओपीडी और वार्ड की सुविधाएं बंद हो गई हैं। इसके बाद महिलाएं परेशान हो गई और गुस्सा फूट गया। महिलाओं ने पर्ची काउंटर पर खड़े होकर सरकार को खूब खरीखोटी सुनाई। महिलाओं ने कहा कि सरकार का गायनी ओपीडी को शिफ्ट करने का फैसला गलत है।
विज्ञापन


साक्षी, बबिता, सोनिया ने बताया कि उन्हें उपचार के बाद चिकित्सक ने 17 अप्रैल को फाॅलोअप के लिए बुलाया था। निर्धारित दिन के अनुसार अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि ओपीडी को आईजीएमसी में शिफ्ट कर दिया है। इसके बाद यहां से फिर आईजीएमसी जाना पड़ा। इससे काफी समस्या का सामना करना पड़ा। आईजीएमसी में यह तक नहीं पता चल रहा है कि ओपीडी कहा शिफ्ट हुई है। आईजीएमसी में भी कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया है। अब ओपीडी न्यू ओपीडी में शिफ्ट हो गई है। पहले वहां जाकर ओपीडी को ढूंढा इसके बाद एक ब्लॉक यानी पुराने ओपीडी भवन की जानकारी मिली। इसके बाद वहां पहुंच कर उपचार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें