फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अक्षय तृतीया पर खरीदारी के केवल डेढ़ घंटे का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे होगी शुरुआत
विज्ञापन

दोपहर 12:20 बजे तक कर सकेंगे सोना-चांदी की ख्ररीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माने जाने वाले अक्षय तृतीया का पर्व इस वर्ष 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन सोने और चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस वर्ष खरीदारी के लिए केवल डेढ़ घंटे का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन


राधा-कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:27 बजे समाप्त होगी। इस दौरान खरीदारी का मुख्य शुभ मुहूर्त सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक है जो एक घंटा 32 मिनट का होगा। पूजा और दान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 10:49 बजे से दोपहर 1:27 बजे तक है। इस बीच सोना और चांदी खरीदना सबसे अधिक फलदायी रहेगा। इस दौरान पूरा दिन कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदा गया धन कभी समाप्त नहीं होता और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यही कारण है कि बाजारों में इस दिन खासा उत्साह देखने को मिलता है और ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। अक्षय तृतीया केवल खरीदारी का ही नहीं बल्कि नए कार्यों की शुरुआत, निवेश और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी उपयुक्त अवसर माना जाता है। इस दिन लोग पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें