कंप्यूटर शिक्षकों ने आमरण अनशन करने का फैसला लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में शिक्षा विभाग में मर्ज किए जाने की मांग को लेकर लामबंद कंप्यूटर शिक्षकों ने आमरण अनशन करने का फैसला लिया है। आठ अगस्त को बैठक कर आमरण अनशन पर बैठने की तारीख का फैसला लिया जाएगा।
बुधवार को राज्य सचिवालय शिमला के बाहर कंप्यूटर शिक्षकों ने प्रदर्शन कर आत्मदाह करने की धमकी भी दी। नाइलेट कंपनी को एक साल की एक्सटेंशन देने का विरोध करते हुए कंप्यूटर शिक्षकों में मांगें पूरी नहीं होने तक स्कूलों में नहीं जाने का फैसला लिया।
उधर, प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांग के बावजूद सरकार ने उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया। सैकड़ों शिक्षक निराश होकर ही सचिवालय से लौटे। बुधवार देर शाम तक कालीबाड़ी हॉल में बैठक कर शिक्षकों ने आठ अगस्त से प्रदर्शन को तेज करने का फैसला लिया।