बैठक में की मरम्मत कार्यों की समीक्षा परिसर में स्थापित सभी लिफ्ट कार्यशील करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने विश्वविद्यालय के छात्रावासों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के 14 छात्रावासों में चल रहे रेनोवेशन कार्यों की प्रगति का आकलन करना था। कुलसचिव ने पिछली बैठक के अनुसार प्रत्येक छात्रावास में पूर्ण एवं शेष कार्यों की जानकारी साझा की। कुलपति ने निर्माण और रख-रखाव विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी छात्रावासों के नवीनीकरण कार्य शीघ्र पूरा किए जाएं। उन्होंने कहा कि परिसर में स्थापित सभी लिफ्ट पूरी तरह से कार्यशील होनी चाहिए।
कुलपति ने अवकाश की अवधि का लाभ उठाते हुए कम से कम 90 प्रतिशत कार्य इसी दौरान पूरा करने पर जोर दिया। इस अवसर पर कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी, डीन प्लानिंग प्रो. जेएस धीमान, मुख्य छात्रपाल प्रो. आरएल जिंटा, वित्त अधिकारी प्रेम सागर कौशल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी जीडी शर्मा, अधिशासी अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं सभी 14 छात्रावासों के वार्डन उपस्थित रहे।