फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध: सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी पर ही बदले जाएंगे अफसर-कर्मचारी, निर्देश जारी

Tue, 10 May 2022 06:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कार्मिक विभाग ने दोबारा सभी तरह के तबादलों पर रोक लगा दी है। सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिला उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। बहुत अधिक आवश्यकता होने पर सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी पर ही अफसरों और कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे। 22 मार्च 2022 को कार्मिक विभाग ने जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में तबादलों के लिए रोक हटा दी थी। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने दोबारा सभी तरह के तबादलों पर रोक लगा दी है। सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिला उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


कोरोना संकट के चलते जुलाई 2020 से सरकार ने तबादलों पर पूर्ण रोक लगा दी थी। मार्च 2022 में कार्मिक विभाग ने स्पष्ट किया था कि प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए तबादले हो सकेंगे। इसके अलावा जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए तबादले हो सकेंगे। सेवानिवृत्ति और पदोन्नति से रिक्त होने वाले पदों को भी तबादलों से भरने में छूट दी गई थी। अब सभी तरह के तबादलों पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें