फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: प्रदेश में ड्राइवर, क्लर्क बनने के लिए होड़, एक पद के लिए सैकड़ों दावेदार

Wed, 18 Jun 2025 01:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

प्रदेश में  जिला कचहरियों में चालक और क्लर्कों के पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। क्लर्कों के पद नियमित और कांट्रेक्ट आधार पर भरे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
नाैकरी के लिए आवेदन। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में  जिला कचहरियों में चालक और क्लर्कों के पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। क्लर्कों के पद नियमित और कांट्रेक्ट आधार पर भरे जा रहे हैं। जबकि, चालकों की नियमित भर्ती की जा रही है। बेरोजगारी का आलम यह है कि चालक के महज छह पदों के लिए 5,689 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एक पद के लिए 948 युवाओं में मुकाबला है। इधर, क्लर्कों के 63 पदों पर भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

इन पदों के लिए भारी संख्या में आवेदन पहुंचे हैं। इन पदों के लिए 49,088 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एक पद के लिए 779 अभ्यर्थी दौड़ में हैं। क्लर्क के 49 पद नियमित आधार पर भरे जा रहे हैं। बाकी पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाना है। क्लर्क के पद के लिए योग्यता स्नातक पास रखी गई थी। 28 नवंबर 2024 को पदों को विज्ञाप्ति किया गया था। चालकों के पद के लिए योग्यता दसवीं पास थी। अब हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने ड्राइवरों और क्लर्कों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

ड्राइवरों के पदों के लिए शिमला और कांगड़ा में स्क्रीनिंग टेस्ट 29 जून सुबह 11 से एक बजे तक होगा। क्लर्कों के पद भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 6 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। शेड्यूल में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने प्रवेश पत्र, हॉल टिकट अनिवार्य रूप से साथ लाएं। इसके अलावा समय-समय पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी को देखते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें