इन पदों के लिए भारी संख्या में आवेदन पहुंचे हैं। इन पदों के लिए 49,088 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एक पद के लिए 779 अभ्यर्थी दौड़ में हैं। क्लर्क के 49 पद नियमित आधार पर भरे जा रहे हैं। बाकी पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाना है। क्लर्क के पद के लिए योग्यता स्नातक पास रखी गई थी। 28 नवंबर 2024 को पदों को विज्ञाप्ति किया गया था। चालकों के पद के लिए योग्यता दसवीं पास थी। अब हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने ड्राइवरों और क्लर्कों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है।
ड्राइवरों के पदों के लिए शिमला और कांगड़ा में स्क्रीनिंग टेस्ट 29 जून सुबह 11 से एक बजे तक होगा। क्लर्कों के पद भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 6 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। शेड्यूल में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने प्रवेश पत्र, हॉल टिकट अनिवार्य रूप से साथ लाएं। इसके अलावा समय-समय पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी को देखते रहें।