फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में नौकरियां देने की मांग को लेकर गरजा करुणामूलक संघ, चौड़ा मैदान में किया प्रदर्शन

Fri, 06 Aug 2021 10:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

संघ ने 30 जुलाई से शिमला में क्रमिक अनशन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में पद खाली चल रहे हैं। आश्रितों ने मांग की है कि करुणामूलक आश्रितों को वन टाइम सेटलमेंट के तहत सभी को एक साथ नियुक्तियां दी जाए। 
विज्ञापन
करुणामूलक संघ ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने की मांग को लेकर शुक्रवार को करुणामूलक संघ ने विधानसभा के समीप चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आश्रित लंबे अरसे से भर्तियां करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मिलकर भी काफी बार बात को रखा गया है लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। संघ ने 30 जुलाई से शिमला में क्रमिक अनशन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में पद खाली चल रहे हैं।

विज्ञापन


आश्रितों ने मांग की है कि करुणामूलक आश्रितों को वन टाइम सेटलमेंट के तहत सभी को एक साथ नियुक्तियां दी जाए। उन्होंने कहा कि आश्रितों को 15 वर्ष से भी अधिक का समय आवेदन किए हुए हो गया है। अभी तक नौकरी नहीं मिली है। योग्यता के अनुसार आश्रितों को बिना शर्त के सभी श्रेणियों में नौकरी दी जाए। पांच फीसदी कोटा शर्त को हटा दिया जाए। जब किसी महिला आवेदक की शादी हो जाती है तो उसे पॉलिसी से बाहर किया जाता है। इस शर्त को भी हटाया जाए। जिनके कोर्ट केस बहाल हो गए हैं उन्हें भी नियुक्तियां दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें