कोर्ट के भगोड़ा घोेषित करने के बाद अब सीआईडी के लिए राकेश के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने में आसानी हो जाएगी। अभी तक जांच अधिकारियों ने नोटिस के लिए गैर जमानती वारंट को आधार बनाकर आवेदन किया था, लेकिन सीबीआई ने इस पर आपत्ति जताई थी। अब कोर्ट से भगोड़ा होने के बाद अधिकारी इसे रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का आधार बनाएंगे।
बैंक फ्रॉड मामले में ईडी भी कर रही जांच
करोड़ों रुपये के टेक्नोमैक घोटाले की जांच भले ही सीआईडी कर रही है, लेकिन ईडी भी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित प्रारंभिक जांच करने की तैयारी में है। ईडी पहले ही सीआईडी से एफआईआर की कॉपी हासिल कर अध्ययन में जुट गई है, लेकिन एजेंसी इस मामले में शिकायत आने का इंतजार कर रही है।
फिलहाल सीआईडी बैंकों के संपर्क में है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही बैंक ईडी को धन के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामले में शिकायत दे सकते हैं। बता दें कि कर चोरी से जुड़े मामले की जांच के दौरान सीआईडी को बैंक लोन फ्रॉड और इनकम टैक्स चोरी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सीआईडी ने दोनों ही संस्थाओं से मामले से जुड़े दस्तावेज लेकर जांच शुरू कर दी है।