फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को उल्टियां-दस्त, अस्पताल पहुंचे

Sun, 21 Jul 2019 12:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) ठियोग के विद्यार्थियों के अचानक बीमार होने से शनिवार को स्कूल में अफरातफरी का माहौल रहा। आनन-फानन में बच्चों को सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय की मेस के खाने की जांच की और आईपीएच विभाग की ओर से भी पानी के सैंपल लिए गए। बीमार होने वाले अधिकतर बच्चे 15 साल से कम आयु के हैं।

आईपीएच विभाग ने ओड नाले से पानी को लिफ्ट कर सप्लाई दी है। स्कूल में छठी से 12वीं कक्षा तक 500 बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जेएनवी के कुछ बच्चों की तबीयत खराब हो गई। एक के बाद एक बच्चा उल्टियां करने लगा।
विज्ञापन


बच्चों की ऐसी हालत देख स्कूल प्रबंधन ने बच्चों करीब 11.30 बजे सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। इसके बाद एसएमओ डॉ. दलीप टेक्टा ने टीम के साथ स्कूल का दौरा किया और स्कूल में बीमार अन्य बच्चों का भी स्वास्थ्य जांचा। उन्होंने बच्चों को बदलते मौसम में हाथ धोकर खाना खाने को प्रेरित किया।

विज्ञापन

इन बच्चों को पहुंचाया अस्पताल

अस्पताल में भर्ती विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
आईपीएच विभाग के लैब तकनीशियन यशपाल शर्मा ने बताया कि पानी के लिए सैंपल की सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। नवोदय विद्यालय ठियोग के प्राचार्य सुमन कुमार ने बताया कि कुछ बच्चों की तबीयत खराब हुई थी जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

शुक्रवार रात को भी कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उनका विद्यालय में ही उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के लिए विद्यालय में डॉक्टर तैनात किया गया है।  

 सिविल अस्पताल ठियोग में लाए गए बच्चों में ऐंजल (12), क्रिस्टा (12), श्रुति (13), राहुल (14), रिंगरिंग सोनम (17), योगराज (15), राहुल (10), वंश (10), शुभम (15), अर्पित (15) के अलावा तीन और बच्चों का स्वास्थ्य स्कूल में ही जांचा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें