फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताराम येचुरी का भाजपा पर निशानाः बोले- नोटबंदी ने तबाह की देश की अर्थव्यवस्था

Wed, 01 Nov 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां जनविरोधी हैं। सरकार तानाशाह बन गई है। सांप्रदायिक जहर फैलाते हुए केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को शिमला और कसुम्पटी से माकपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए येचुरी ने केंद्र और हिमाचल सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। येचुरी ने कहा कि नोटबंदी ने अर्थ व्यवस्था को तबाह कर दिया है। जीएसटी से कारोबारी परेशान हैं। 

आठ नवंबर को भाजपा कालाधन दिवस के रूप में मना रही है लेकिन यह बताने से डर रही है कि कालाधन है कहां। येचुरी ने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों के चलते कालाधन तो सफेद हो गया है। बड़े पूंजीपतियों को भाजपा संरक्षण दे रही है। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार का रेट केंद्र सरकार ने दोगुना कर दिया है। जो काम पहले एक हजार रुपये में होता था। उसके लिए अब दो हजार रुपये का नोट देना पड़ रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार भी मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है।
विज्ञापन

गुड़िया-होशियार हेल्पलाइन छलावा : सुभाषिनी

शिमला से प्रत्याशी संजय चौहान ने नगर निगम में बतौर मेयर रहते हुए पांच साल के दौरान किए गए कार्यों को गिनाते हुए वोट अपील की। कसुम्पटी से प्रत्याशी कुलदीप सिंह तंवर ने भवन नियमित करवाने, जंगली जानवरों से मुक्ति दिलाने और किसान-बागवानों को उनके हक दिलाने की बात कही।

माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य और पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने भाजपा के दृष्टिपत्र को छलावा बताया। उन्होंने कहा कि गुड़िया और होशियार सिंह को न्याय दिलाने में हिमाचल की पुलिस और सीबीआई नाकाम साबित हुई है।

भाजपा भी आम जनता को सुरक्षा देने में असफल रही है। अपनी कमियां छिपाने के लिए अब हेल्पलाइन का दांव खेल कर भाजपा लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई भी हिमाचल पुलिस की तरह इन दोनों मामलों को हल करने की जगह टाइम पास कर रही है। 

वोट देकर पर्ची जरूर देखना
 माकपा नेताओं ने मतदाताओं से वोट देने के बाद पर्ची जरूर देखने की अपील की। कहा, भाजपा और कांग्रेस की सरकारें विश्वास करने योग्य नहीं हैं। ईवीएम पर अविश्वास जताते हुए माकपा नेताओं ने कहा कि पोलिंग बूथ से पूरी तसल्ली करने के बाद ही बाहर आना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें